छत्तीसगढ़ CM भुपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार, उनके OSD सहित करीबियों के यहाँ केंद्रीय एजेंसी की रेड

0

छत्तीसगढ़: केंद्रीय एजेंसी ने रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिसर और उनके OSD सहित करीबियों के यहाँ पर छापेमारी की।छत्तीसगढ़ CM भुपेश बघेल ने मिडिया से बात करते हुए कहा ”जब कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में हुआ था तब भी ईडी ने लगातार तीन दिन तक उन अधिकारियों के यहां छापेमारी की थी जो आयोजन के प्रबंधन में लगे हुए थे। आज मेरा जन्मदिन है और ईडी ने मेरा काम देखने वाले मेरे ओएसडी पर छापा मारा है। एक और मेरे राजनीतिक सलाहकार पर भी छापा पड़ा है। उन्होंने मेरे एक पारिवारिक मित्र को भी नहीं छोड़ा जो गंभीर रूप से बीमार है और उनकी पत्नी भी बीमार है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे यह जन्मदिन का तोहफा दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।”
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा ”आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं श्री अमित शाह जी!मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here