प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार 6 अगस्त को सुबह झारखंड में 20 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी।देश भर में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसमें झारखंड के 20 स्टेशन भी शामिल हैं। ये स्टेशन 27 राज्य के उन 508 रेलवे स्टेशन में शामिल हैं, जिनके पुनर्विकास की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से रखी थी। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत झारखंड में जिन 20 स्टेशन को 886.7 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा उनमें हटिया, पिस्का, बोकारो स्टील सिटी, घाटशिला, राजखरस्वान, मनोहरपुर, बरकाकाना, एन.एस.सी.बी. गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, डाल्टनगंज, हज़ारीबाग़ रोड, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, नगर उंटारी, कुमारडुबी, गढ़वा रोड, गढ़वा टाउन, लातेहार और साहिबगंज शामिल हैं.झारखंड के 20 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से विकास का एक नया माहौल बनेगा क्योंकि ये आगंतुकों के बीच पहली बार अच्छी छाप छोड़ेंगे।उन्नत स्टेशनों से न केवल पर्यटन बढ़ेगा बल्कि आस-पास के क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों और वित्तीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।पुनर्विकास यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए यातायात परिसंचरण, अंतर-मोडल एकीकरण और साइनेज सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा। स्टेशन भवनों का डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।



