स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,PLFI के 2 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

0

मंगलवार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खूंटी पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के 2 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। खूंटी जिले के लोधमा जंगल में पुलिस ने पीएलएफआई के 2 उग्रवादियों को पकड़ लिया गया है। सूत्रों की माने तो मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से 2 राउंड फायरिंग भी की गई थी। मालूम हो कि कल देर शाम पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा जिले के टोटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार ने शहीद हो गए. जानकारी के मुताबिक़ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के मिसिर बेसरा दस्ते से हुई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here