रांची: रांची के टैगोर हिल स्थित ब्रह्मा मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया गया था कि टैगोर हिल के ऊपर स्थित ब्रह्मा मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित नहीं किया जा सकता है.यह राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने के मानदंडों को पूरा नहीं करता है।साथ ही इसमें कलात्मक ऐतिहासिक विशेषताएँ भी नहीं हैं।सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद ने कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग की मंजूरी के बाद टैगोर हिल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है.इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 69 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं.चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई हुई.



