Ranchi : विधानसभा परिसर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाडी और राजेश कच्छप को निलंबन मुक्त कर दिया गया है। पिछले साल कांग्रेस के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी,नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप पश्चिम बंगाल में के कोलकाता में कैश के साथ पकड़े जाने के बाद पार्टी से निलंबित किया गया था। स्पीकर की कोर्ट में भी मामला तीनों विधायक के खिलाफ चल रहा है, इस पर संसदीय कार्यमंत्री और विधायक दल नेता आलमगीर आलम देखेंगे।कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने स्पीकर कोर्ट में शिकायत दर्ज की थी.



