रांची: रांची जिला योग संघ 30 जुलाई को एक दिवसीय 39वीं रांची जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. यह कार्यक्रम गुरुनानक स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया होगा.संघ की महासचिव रजनी बख्शी ने बताया कि प्रतियोगिता बालक-बालिका, महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला योग टीम का गठन किया जायेगा.चयनित टीम के खिलाड़ी 2 व 3 सितंबर को चाईबासा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों के प्रतिभागी भाग लेंगे.



