मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री सारथी योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए और योजना का शुभारम्भ किया।आने वाले दिनों में राज्य के लाखों युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।राज्य के युवा अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखार स्वावलंबन का मार्ग मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत, बिरसा योजना (Block Level Institute for Rural Skill Acquisition) के माध्यम से प्रशस्त कर सकेंगे। 2023-24 में झारखण्ड के 80 प्रखंड में योजना का शुभारम्भ होगा।



