रांची : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची-हावड़ा रूट पर चलेगी. यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रांची सांसद संजय सेठ को दी है.शुक्रवार को सांसद ने नई दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान सांसद ने रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन और कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का आग्रह किया.रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी चर्चा हुई.रेल मंत्री ने सांसद को बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है और जल्द ही रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जायेगा.संजय सेठ ने रांची और बनारस के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाने का आग्रह किया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि बनारस देश की सांस्कृतिक राजधानी होने के साथ ही बड़ा व्यावसायिक केंद्र भी है.झारखंड से रोजाना हजारों लोग बनारस आते-जाते हैं, लेकिन कई बार ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से रांची और बनारस के रिश्ते भी मजबूत होंगे.व्यापारिक दृष्टि से भी दोनों शहरों को फायदा होगा.इसके अलावा सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से पिछले 10 वर्षों से चल रही साप्ताहिक और विभिन्न ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का भी अनुरोध किया.सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि रांची से कई ट्रेनें हैं जो चेन्नई, बेंगलुरु, एर्नाकुलम, वेल्लोर, पुणे और मुंबई जैसे शहरों तक जाती हैं.ये ट्रेनें 10 साल से ज्यादा समय से चल रही हैं.इन 10 सालों में जनसंख्या भी बढ़ी है और लोगों की यात्रा भी बढ़ी है.ऐसे में जरूरी है कि इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएं ताकि लोगों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो सके.हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया बेंगलुरु तक ट्रेन नंबर 12835/12836 और 18637/18638, हटिया से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक ट्रेन नंबर 12812/12811, ट्रेन नंबर .रांची से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक 18609/18610, हटिया से पुणे तक ट्रेन संख्या 22 846/22845, धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22837/22838 शामिल हैं.



