MLA शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा पड़हा जतरा बेड़ो एवं बारीडीह को राजकीय मेला घोषित करने के आग्रह का अनुमोदन करते हुए रांची डीसी ने विभागीय अनुशंसा के लिये भेजा

0

आज रांची के उपायुक्त को झारखंड कांग्रेस के विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बेड़ो के पड़हा जतरा समारोह तथा बारीडीह पड़हा जतरा को राजकीय मेला / महोत्सव घोषित करने के सम्बन्ध में जो आग्रह किया था उसका अनुमोदन करते हुए रांची के उपायुक्त ने विभागीय अनुशंसा के लिये भेज दिया है.
पत्र में कहा गया :उपरोक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि राँची जिला अन्तर्गत बेड़ो एवं बारीडीह में लगभग 50 वर्षो से पड़हा जतरा का आयोजन आदिवासीयों की समाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वहाँ के आदिवासी एवं मूलवासियों के परस्पर सहयोग से प्रत्येक वर्ष 3 जून को आयोजन किया जाता रहा है। इस पड़हा जतरा में अपनी पड़हा प्रतीक चिन्ह झण्डा, हाथी, घोड़ा, रम्पा चम्पा के साथ पड़हा के राजा दीवान, पहान महतो, कोटवार आदि के अगुवाई में खोड़हा चढ़ते है । भविष्य में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं विकास के लिए योजना बनाते है। क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में लगने वाली पारम्परिक जतरा एवं पूजा-पाठ की समीक्षा की जाती है। मान्यता है ऐसा करने से गाँव की देवी-देवता खुश रहते है।अतः समाजिक एवं पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पड़हा जतरा बेड़ो एवं बारीडीह को राजकीय जतरा / महोत्सव घोषित करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here