लातेहार: रवि किशोर बने भारतीय किसान यूनियन (किसान सेना) के झारखंड प्रभारी

0

लातेहार: रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी प्रह्लाद पाठक के पुत्र रवि किशोर को भारतीय किसान यूनियन (किसान सेना) का झारखंड प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है. राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मो. शमी ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है. उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.गौरतलब है कि रवि किशोर वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार पाठक के छोटे भाई हैं. रवि किशोर को भारतीय किसान संघ का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर सरयू प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, ललित कुमार पांडे, आशीष कुमार बाग और संजय सिन्हा समेत कई लोगों ने खुशी जताई है और बधाई दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here