रामगढ़: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर दो हथियारबंद बदमाशों ने सीसीएल कर्मी आशीष कुमार बनर्जी पर दो गोलियां चलायीं.जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के सीसीएल रजरप्पा के आवासीय कॉलोनी के सरना स्थल के पास दोपहर करीब दो बजे बाइक से आये दो अपराधियों ने बनर्जी को गोली मार दी. बाइक से आये अपराधी गोली मारकर आराम से भाग निकले. आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस आशीष कुमार बनर्जी को घायल अवस्था में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र स्थित सिल्वर जुबली अस्पताल लेकर आई। इसके बाद उसे रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया. सीसीएल कर्मी आशीष कुमार बनर्जी को दो गोली मारी गयी है.मौके पर रामगढ़ से एसडीपीओ किशोर कुमार रजक पहुंचे. अपराधियों ने आशीष कुमार बनर्जी को गोली क्यों मारी, इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस इसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है. वही अपराधियों को पकड़ने के लिए दोपहिया वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है.



