राजकीय श्रावणी मेला: आज 13 वें दिन बाबा मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से पटा ,बोल-बम के नारों से गुंजयमान

0

राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के 13 वें दिन के अवसर पर आज बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं से पटा दिखाई दे रहा हैं। आज सुबह 04:00 मिनट से जलार्पण शुरू होते हीं पूरा मंदिर परिसर बोल-बम के नारों से गुंजयमान हो गया। वही बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए देवतुल्य श्रद्धालु रात्रि पहर से हीं कतारबद्ध होने लगे थे।साथ ही जिला प्रशासन की तत्त्परता एवं समुचित व्यवस्था होने के वजह से सभी देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराया जा रहा है।राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आए हुए बिहार के रंजन बम ने बाबा नगरी की व्यवस्था को काफी अच्छा बताया। साथ ही जिला प्रशासन से हर जगह मिलने वाले सहयोग और जलार्पण करने में हो रही सुविधा से काफी रंजन बम काफी संतुष्ट दिखे।देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के साथ उनकी थकान को दूर करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मेला क्षेत्र में किया जा रहा है, ताकि भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु झूमते हुए बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर जलार्पण को पहुचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here