रांची:11 और 12 जुलाई को संताल परगना में भारी बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

0

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून के बादल छाये हुए हैं.मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी रांची समेत राज्य के बड़े हिस्से में बादल छाये रहेंगे.वहीं, 11 और 12 जुलाई को संथाल परगना में भारी बारिश हो सकती है.इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 14 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा.इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.राजधानी में भी 14 जुलाई तक आसमान में बादल छाये रह सकते हैं.रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. मौसम केंद्र ने लोगों से गरज और बिजली गिरने के कारण सतर्क रहने का आग्रह किया है।राजधानी रांची का तापमान, अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा.सोमवार, 10 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक-दो बार हल्की या मध्यम बारिश की संभावना, अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।12 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज में अच्छी बारिश का अनुमान है.मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने खेतिहर किसानों और शहरी इलाकों पर मौसम के असर को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है.बारिश से कृषि और बागवानी फसलों और वृक्षारोपण को मामूली नुकसान हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here