चान्हो: क्लेक्शन ब्वॉय से पिस्तौल के दम पर करीब डेढ़ लाख के साथ कई कीमती चीजों की लूट करने वाले 3 गिरफ्तार

0

चान्हो: दिनांक-30.05.23 को अपराह्न करीब 01:40 बजे बुढ़मू क्षेत्र से कुल 149,167/- रूपया क्लेक्शन करके लौट रहे थे उसी क्रम में चान्हो थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरी एवं लेपसर के बीच एक बन्द पड़े ईंट भट्ठा के पास पीछे से आ रहे एक अपाची मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्ति ने अपने मोटरसाईकिल से रोहित कुमार ठाकुर ( भारत फाइनेन्स कम्पनी के माडर शाखा में क्लेक्शन ब्वॉय के रूप में कार्यरत है) नामक शख्स के मोटरसाईकिल में साईड से धक्का मार दिये, जिससे रोहित मोटरसाईकिल सहित जमीन पर गिर गये। रोहित के जमीन पर गिरते ही अपाची मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर क्लेक्शन के रूपये वाला बैग जिसमें सैमसंग कम्पनी का टैब एवं अन्य कागजात भी था तथा रोहित के पॉकेट में रखे ओपो कम्पनी का मोबाईल को लूटकर बुढ़मू की तरफ भाग गये।उक्त काण्ड का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भारत फाइनेन्स कम्पनी में पैसा जमा करने वाले दीपक ठाकुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो इनके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया गया कि दीपक ठाकुर , अधनु पाहन, विजय उरांव एवं सुनील खलखो के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से इनलोगों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। तत्पश्चात् पुलिस द्वारा घटना में शामिल अथनु पाइन एवं विजय उराँव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही के आधार पर हातमा जंगल से कांड में लूटे गये सैमसंग कम्पनी का टैब एवं भारत फाइनेन्स कम्पनी से सम्बन्धित कागजात बरामद किया गया, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं कांड में लूटे गये 10.000/- रूपया नगद गिरफ्तार विजय उरॉव के घर से तथा 10,000 रूपया नगद गिरफ्तार अधन पाहन के पास से बरामद किया गया। उल्लेखीय है कि इस कांड में शामिल सुनील खलखो पूर्व में ही जेल जा चुका है, जिसे इस कांड में रिमाण्ड हेतु कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here