शनिवार की रात को रांची एक्सप्रेस क पूर्व संपादक और वरिष्ठ पत्रकार पूरनचंद्र प्रसाद का हृदयगति रुक जाने से रांची के हरमू हाउसिंग स्थित आवास पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया गया।रविवार को उनकी शव यात्रा में कई पत्रकार एवं उनके मित्र की उपस्थिति रही।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र प्रसाद जी के निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पत्रकारिता जीवन में सामाजिक सरोकारों से भी सदैव जुड़े रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।



