देवघर :डीसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 27 जून के कार्यक्रम को लेकर सारठ प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल, शिलान्यास स्थल का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यो की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा स्थल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चौपर के लैंडिंग स्थल का निरीक्षण करने के साथ हेलीपैड से शिलान्यास स्थल व सभा स्थल तक जाने वाली रुटलाइन का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।



