रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी कैंपस में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी मरम्मत के लिए आज से बंद

0

रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी कैंपस में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी आज से बंद हैं। लाइब्रेरी को अगले आदेश तक मरम्मत के लिए बंद किया गया है।रांची यूनिवर्सिटी के मोरहाबादी कैंपस में स्थित ये लाइब्रेरी 43 साल पुरानी है। 14 जून को सुबह में इसके छत का छज्जा एक छात्र मंतोष बेदिया के सिर पर गिर जाने से मौत के बाद मरम्मत के लिए बंद किया गया है।

क्या है पूरा मामला
रांची यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी का छज्जा टूटकर गिरने से एक छात्र की मौत हो गयी है।घटना से आक्रोशित सैकड़ों छात्रों ने बुधवार लगभग 11 बजे लाइब्रेरी के पास की सड़क को जाम कर दिया साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी किया। मृतक छात्र का नाम मंतोष बेदिया है जो की झारखंड के रामगढ़ का निवासी है। मंतोष विश्वविद्यालय के मोरहाबादी कैंपस स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए पहुंचा था। मंतोष बेदिया सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज का छात्र था और सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आता था।लाइब्रेरी के बाहर जब वह साइकिल खड़ी कर रहा था बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया जिससे मंतोष बुरी तरह घायल हो गया। मंतोष के दोस्त उसे उठाकर अस्पताल गए। एंबुलेंस से मंतोष को रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।छात्रों का कहना है कि यह दुर्घटना यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है। यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के साथ-साथ हॉस्टल और कई भवनों की हालत जर्जर हो चुकी है। बार-बार मांग करने के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इनकी मरम्मत नहीं कराई जिस वजह से आज एक निर्दोष छात्र की जान चली गई।प्रदर्शन के दौरान छात्र के परिजनों के लिए 20 लाख मुआवजा और किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई । यूनिवर्सिटी के सीसीडीसी ने बताया की मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here