जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से जुआ खेलने और खेलाने की मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर पुलिस द्वारा छापामारी कर अवैध रूप से जुआ खेलते 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पुलिस ने छापामारी के क्रम में जुआ अड्डा से 1,41,830/- रुपया नकद, ताश की गड्डी, 19 मोबाईल,01 चार पहिया वाहन,01 बुलेट मोटरसाइकिल तथा 01 स्कूटी बरामद की।



