भीषण गर्मी के कारण झारखंड में 12 जून से सभी स्कूल रहेंगे बंद

0

रांची : झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.झारखंड में 12 से 14 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए जारी किया गया है।स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी किया है.इससे पहले स्कूली बच्चों और अभिभावकों के कई संगठनों की तरफ से गर्मी की छुट्टी बढ़ाने की मांग की जा रही थी। पासवा की ओर से राज्य सरकार से 17 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आग्रह किया गया था। संगठन की तरफ से जानकारी दी गई थी कि राज्य के निजी स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे और 19 जून से स्कूल खुलेंगे।इससे पहले पासवा द्वारा मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव के रवि कुमार को गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का आग्रह किया गया था, इसके लिए उन्होंने पत्र भी लिखा था।मालूम हो की मौसम विभाग की ओर से हीट वेव को लेकर 15 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दोपहर 11 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here