झारखंड के गढ़वा के मझिआंव में हृदय विदारक घटना घटी है।अस्पताल की एएनएम और दाई ने नवजात के शव को कचरे साथ जला दिया।मझिआंव की रहने वाली मधु देवी नामक महिला को प्रसव पीड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था।मधु देवी ने मृत बच्चे को जन्म दिया।मौके पर मौजूद एएनएम और दाई ने परिजनों को बताया कि मृत बच्चे ने जन्म लिया है।परिजन नवजात के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए बाजार गए, इसी बीच एएनएम,दाई और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने नवजात को कचरे के साथ जला दिया। मधु देवी के परिजनों ने कहा हमने अपने मृत बच्चे का चेहरा तक नहीं देखा था और शव पूरी तरह जल गया. परिजनों का आरोप है कि बिना जानकारी के मृत बच्चे के शव को गोफ में फेंक कर जला दिया गया है.मामला सामने आने के बाद परिजनों ने हंगामा किया.



