धनबाद एसीबी की टीम ने गोविंदपुर अंचल कार्यालय के हेड क्लर्क परमानंद प्रसाद को 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। क्लर्क ने डोमनडीह निवासी सनातन हेम्ब्रम से 28 एकड़ जमीन की रसीद काटने के एवज के 2.80 लाख रिश्वत की माँग की थी। गोरटोपा पंचायत के दोमाडीह गांव निवासी सनातन हेम्ब्रम ने ACB के कहने पर किश्तों में 2.80 लाख रुपये रिश्वत देने पर सहमति जताई। योजना के तहत वह आज (शनिवार) 15 हजार रुपये की पहली किश्त देने अंचल कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद ACB की टीम गोविंदपुर अंचल कार्यालय पहुंची और कार्यालय में प्रधान सहायक को किसान सनातन हेम्ब्रम से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी की टीम उसे तुरंत धनबाद कार्यालय ले आई और पूछताछ शुरू की। एसीबी ने गिरफ्तारी के बाद तलाशी अभियान में परमानंद प्रसाद के कार्यालय से 45 हजार रुपये और उनके घर से 4.10 लाख रुपये बरामद किये.



