रांची लौटते वक्त संत जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल की कार ने गुमला में 10 लोगों को रौंद डाला,4 की मौत

0

रांची:झारखंड के गुमला में बुधवार शाम एक अनियंत्रित एसयूवी कार ने 10 लोगों को रौंद डाला।बतया जा रहा है की कार रांची के संत जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल की है. संत जेवियर्स स्कूल की इनोवा कार ने चार लोगों की जान ले ली जबकि 6 अन्य लोग इस दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। गाड़ी का नंबर JH01 DV 6127 है जो संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के नाम पर निबंधित है. हादसा तब हुआ जब प्रिंसिपल अपने परिवार के सदस्यों के साथ रांची लौट रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। बताया जा रहा है कि उसने एक बाइक सवार को बचाने के दौरान नियंत्रण खो दिया। हादसे में मारे गए लोगों में 30 वर्षीया बेरतिया बारला, 55 वर्षीय कृपा सुरीन, ज्योति देवी और बसंत नाग के रूप में हुई है। ये सभी कामडारा के ही रहने वाले बताए गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी जीरामणि केरकेट्टा, एलानी सुरीन, अजय टोपनो, जोडन नाग और लुमिया टोपनो को इलाज के लिए रांची लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here