देवघर : आज डीसी ने सत्संग के परमपूज्यपाद आचार्यदेव के 56 वाँ जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सत्संग आश्रम, देवघर के मनमोहिनी धाम प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इसके अलावे चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकगण द्वारा मेडिसिन, सर्जरी, शिशु व स्त्री-रोग, पैन मैनेजमेंट, ओर्थोपेडिक, नेफ्रोलॉजी, नेत्र रोग, दांत तथा मानसिक रोगों के सहित समस्त विभागों के रोगियों की जाँच और दवाई निःशुल्क प्रदान किया जायेगा।इसके अलावे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न तरह के खून की जाँच, एक्स-रे, ईसीजी की भी व्यवस्था निशुल्क की गई है।



