केंद्रीय खेल मंत्री और पहलवान बजरंग पूनिया के बीच हुई 6 घंटे की बैठक, सरकार द्वारा रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक,15 जून तक चार्जशीट दायर करने का आदेश जारी

0

दिल्ली: पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर उनके घर से निकले।पहलवान बजरंग पूनिया ने मिडिया से बात करते हुए कहा ”सरकार ने पुलिस की कार्रवाई 15 जून तक पूरी करने की बात कही है। प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे महिला, पुरुष खिलाडियों की सुरक्षा की भी बात कही है और 28 मई की रात को हम पर जितने भी मामले दर्ज़ हुए हैं वह वापस लेने की भी बात कही है। हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। हमारा प्रदर्शन चलता रहेगा। ”केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ”पहलवानों के साथ सकरात्मक बातचीत बहुत संवेदनशील मु्द्दे पर हुई है। लगभग 6 घंटे चली इस बैठक में जिन मुद्दे पर चर्चा हुई है उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए और रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की आंतरिक शिकायत समिति बनाई जाए और उसकी अध्यक्षता कोई महिला करे। पहलवानों ने अनुरोध किया कि 3 कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। उन्होंने मांगी की कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here