एक शैक्षणिक संस्थान के उद्घाटन के दौरान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए भावुक हो गए। केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा प्रणाली को बदलने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सिसोदिया के समर्पित कार्यों की गहरी सराहना की। केजरीवाल ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया जिसके बाद वह मंच पर मनीष सिसोदिया का नाम लेकर रो पड़े।जब वह मनीष सिसोदिया की शिक्षा क्रांति के बारे में बता रहे थे तब उनका गला रुंध गया था और आंखें लाल हो गईं थीं। हालांकि उन्होंने खुद को संभालते हुए पानी पिया और आगे बोलना शुरू किया।इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला. केजरीवाल ने कहा, वह (भाजपा) शिक्षा की इस क्रांति को रोकना चाहते हैं जो उन्होंने शुरू की है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. इसकी शुरुआत मनीष जी ने की थी। मनीष सिसोदिया चाहते थे कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। ऐसे भले आदमी को भाजपा सरकार ने कैद कर लिया है। अगर उन्होंने बेहतर स्कूल नहीं बनाए होते या शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया होता तो आज वे जेल में नहीं होते।



