गढ़वा: बीस फीट गहरे गड्ढे में गिरी बस, नशे में धुत था चालक,2 दर्जन से अधिक घायल

0

गढ़वा: बुधवार की सुबह करीब छह बजे कांडी से गढ़वा आ रही सिंगरा यात्री बस बरडीहा थाना क्षेत्र के लंगोटीया बाबा धाम के समीप फुललेलवा नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर बीस फीट गहरे गड्ढे में गिर गई । हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल होने की खबर है।स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बस से निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव भेज दिया गया। जिन घायलों को हल्की चोटें पहुंची थी, उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से तीन घायलों सुषमा कुमारी, मुखलाल साह एवं सरस्वती देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।यात्रियों का कहना है की बस का चालक शराब के नशे में धुत था।मना करने के बावजूद भी काफी तेज रफ्तार से बस को चला जा रहा था। दुर्घटना के बाद बस के चालक, खलासी एवं कंडक्टर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here