चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम का इलाज के दौरान निधन,सीएम ने जताया शोक

0

मंगलवार की देर रात जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम का इलाज के दौरान निधन हो गया। मालुम हो कि कुछ दिन पहले रात्रि में बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण उनके सिर पर अंदरूनी चोट आई थी जिसके बाद उन्हें टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हे ब्रेन हेमरेज भी हो गया था। मख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया ”चाईबासा के पूर्व विधायक आदरणीय श्री पुतकर हेम्ब्रम जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है।परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”बता दें की राजनीति से पहले टाटा कॉलेज में हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं पुत्कर। राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) में जुड़कर सर्वप्रथम किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनकर उभरे, तत्पश्चात उनकी साफ छवि को देखते हुए भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here