ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार को एक भीषण रेल दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हो गई और 1100 से अधिक घायल हो गए. जिसे लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ ऐसा कहा है की जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव भड़क गए हैं।हाजीपुर में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मंगलवार की रात ओडिशा रेल हादसे को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऐसे बाबाओं को उठाकर कुआं में फेंक देना चाहिए. जेल में बंद कर देना चाहिए. संवेदनहीनता की हद पार कर गए हैं. सभी जगह इस बाबा के ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए. बाबा को पता था कि हादसा होने वाला है तो लोगों को मरने क्यों दिया? और बचाया क्यों नहीं? दरअसल पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बालासोर दुर्घटना के बारे में कहा था- उन्हें उस घटना का पहले अनुभव हो गया था.लेकिन पता होना और टालना अलग-अलग चीज है.जिस तरीके से महाभारत की जानकारी भगवान कृष्ण को था लेकिन कृष्ण महाभारत को रोक नहीं पाए थे उसी तरह हादसे की जानकारी मुझे भी हो गई थी.पप्पू यादव ने आगे कहा ‘उन्होंने संवेदनहीनता की हद पार कर दी है वो कभी खुद को हनुमान तो कभी कृष्ण कहते हैं। ऐसे लोग दुखद घटना पर गंदा खेल खेलते हैं। इस तरह की घटना पर ऐसे बयान देने वाला बाबा को पाप लगेगा’।


