लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात माओवादी कमांडर समेत दो नक्सली गिरफ्तार,22 पुलिस जवानों को हुए थे शहीद, जवान का पेट फाड़कर लगाया गया था IED

0

Latehar: लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एंटी नक्सल अभियान के दौरान भाकपा माओवादी संगठन के दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान माओवादी संगठन के गुरिल्ला विंग का कमाण्डर नागेन्द्र उरॉव उर्फ बहरा उर्फ डॉक्टर उर्फ चुलबुल उर्फ नागेन्द्र जी को गिरफ्तार कर लिया गया है।एसपी अंजनी अंजन ने जानकारी कि गुरिल्ला विंग का कमाण्डर नागेन्दर उराँव करीब 14 वर्षों से प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य है जो की लातेहार जिला में भाकपा माओवादी द्वारा अनेको हमला में शामिल रहा है. ये पुलिस कर्मियों की अमानवीय तरीके से हत्या में भी शामिल रहा है।नागेंद्र पर 22 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। जनवरी 2013 में कटिया जंगल में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान माओवादियों के द्वारा एक बड़ा हमला किया था.नागेंद्र उरांव भी इस हमले में शामिल था। इस हमले में 12 जवान और 4 आम नागरिक मारे गये थे और जवान का पेट फाड़कर उसके अन्दर आईईडी लगाई गई थी. इसके अलावा लातेहार एसपी और गढ़वा एसपी के नेतृत्व में जून 2018 में झारखण्ड जगुवार की टीम खपरी महुआ में अभियान में निकली थी, जहां नागेन्द्र उरांव की टीम ने आईईडी ब्लास्ट किया था. जिसमें झारखण्ड जगुवार के 06 जवान शहीद हो गए थे. वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड में पुलिस की पीसीआर वाहन पर गोलीबारी की गई थी. जिसमें 1 सहायक अवर निरीक्षक और 3 गृह रक्षक जवान शहीद हो गए थे.इस हमले का भी ये हिस्सा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here