पूर्वी सिंघभूम : डीसी ने दामिनी का कराया 11वीं कक्षा में नामांकन, भाई-बहन मंगाते थे भीख अब करेंगे पढ़ाई

0

पूर्वी सिंघभूम :चाकुलिया नगर पंचायत के सामने वाजपेयी नगर में रहने वाले दामिनी सबर के बोर्ड परीक्षा में 67% अंक मिलने की खबर अखबार में पढ़ने के बाद उपायुक्त ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद दामिनी का नामांकन केजीबीवी, चाकुलिया में 11वीं कक्षा में कराया गया है। डीसी ने कहा ”दामिनी का नामांकन केजीबीवी, चाकुलिया में 11वीं कक्षा में कराया गया है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि दामिनी सबर जैसे सभी सबर परिवार के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। ईश्वर दामिनी के चेहरे की यह मुस्कान हमेशा बनाये रखें।” मंत्री चम्पाई सोरेन ने ख़ुशी व्यक्त किया ”शानदार @DCEastSinghbhum !!हमारी सरकार आदिम जनजातियों के उत्थान हेतु कृत-संकल्पित है। हर उस घर मे दिया जलाने का प्रयास हो रहा है, जहाँ सदियों से अंधेरा है।दामिनी बेटी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद। पढ़- लिख कर समाज के लिए रोल मॉडल बनो।”मालूम हो की चाकुलिया नगर पंचायत के सामने वाजपेयी नगर में रहने वाले दामिनी के परिवार में मां जेसिन सबर तथा 6 भाई- बहन हैं। पिता का स्वर्गवास हो चुका है, जबकि मां राजमिस्त्री का काम करती हैं। दामिनी से बड़ा एक भाई है, अन्य 4 भाई व एक बहन उससे छोटे हैं। दामिनी ने बताया कि उसके सभी छोटे भाई बहन चाकुलिया रेलवे स्टेशन व ट्रेन में भीख मांगते हैं लेकिन बोर्ड परीक्षा में सफल होने के बाद उसे मिलता सम्मान देख सभी ने आगे पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here