Deoghar:राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों के अलावा डीसी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों, शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।साथ ही राजकीय श्रावणी मेला को लेकर पंडा पुरोहित समाज के साथ बाबा मंदिर में बैठक के अलावा बाबा मंदिर जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स के साथ जल्द ही बैठक की बात कही। आगे श्रावणी मेला को लेकर की जाने वाली तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को 21 जून तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई व कचड़ा उठाव को लेकर सफाई टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि स्थल चिन्हित करते हुए सफाई टीम को प्रतिनियुक्त किया जा सके।इसके अलावे मुख्य रूप से भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छोटे से छोटे कार्यों को ध्यान देने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने, मंदिर में पॉलिथीन व थर्मोकॉल की जगह दोना पत्तल, मिट्टी, बॉस के डलिया का उपयोग करने के अलावा अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।



