आज राज्य के रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जरमुंडी सहित देवघर और दुमका जिले के बालासोर ट्रेन दुर्घटना में हताहत यात्रियों के बारे में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने चर्चा की तथा जिन जिन घायल यात्रियों या उनके परिजनों का फोन नंबर उपलब्ध कराया था उनको मुख्यमंत्री की सीधी बात भी करवाई तथा वहां गए अधिकारियों को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।राज्य सरकार बालासोर ट्रेन दुर्घटना में पीड़ितों की हरसंभव सहायता कर रही है।






