चाईबासा : नक्सलियों की साजिश नाकाम, 5-5 किलो के 2 IED बरामद,6 माह में अभियान के दौरान कुल 167 IED किया गया विनष्ट

0

चाईबासा : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है.चाईबासा के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया पांच किलो का दो आईईडी बरामद किया.बरामद आईईडी को पुलिस ने जंगल में ही नष्ट कर दिया है।चाईबासा पुलिस ने जानकारी दी”चाईबासा जिला अंतर्गत भाकपा (माओ) के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है:-इसी क्रम में आज गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी और कुईड़ा के बीच जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में चाईबासा पुलिस, CoBRA, CRPF एवं जे.जे. के द्वारा संचालित अभियान के दौरान 02 IED को बरामद कर यथास्थान विनष्ट किया गया।”मालूम हो कि चाईबासा जिला के टोंटो थाना क्षेत्र में चाईबासा पुलिस,CoBRA,CRPF एवं जे.जे. के द्वारा अभियान के दौरान आज 06 IED एवं 06 Spike Hole बरामद कर विनष्ट किया गया उल्लेखनीय है कि चाईबासा जिला अंतर्गत विगत 6 माह में अभियान के दौरान 167 IED एवं 26 Spike Hole को बरामद कर विनष्ट किया गया है।गौरतलब है कि नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए ही आईईडी प्लांट किया था।भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोचू, चमन, कंडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ विध्वंसक गतिविधि के लिए कोल्हान क्षेत्र में घूम रहे हैं।इस संबंध में विगत 11 जनवरी से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में आईईडी रखा गया है.उल्लेखनीय है कि एक नवंबर 2022 से चार जून तक नक्सलियों ने चाईबासा में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कुल 167 आईईडी लगाए थे जिन्हें बरामद किया गया है.इसके अलावा 26 स्पाइक होल भी बरामद किए गए हैं। नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here