ओडिशा : एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर में 50 लोगों की मौत, 179 घायल, कई ट्रेन रद्द, रूट डायवर्ट

0

ओडिशा: चेन्नई हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए। सूत्रों ने बताया ओडिशा में एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर में 50 लोगों की मौत हो गई और 179 घायल हो गए। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने जानकारी दी “कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में कई बोगियां पटरी से उतरी हैं, कुछ बोगियों की क्षतिग्रस्त होने की सूचना रिपोर्ट हुई हैं। बचाव अभियान जारी है। “ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया “कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में 132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया। ” MD, ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा “47 घायलों को बालासोर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है। “पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी ने कहा
“कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हमने रेलवे अथॉरिटीज से संपर्क किया.. हमने अपना कंट्रोल रूम भी एक्टिवेट कर दिया है। हम ओडिशा सरकार के साथ नियमित संपर्क में हैं। बंगाल से एक उच्च स्तरीय टीम भी बालासोर के लिए रवाना हुई..घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। “दुर्घटना पर अमिताभ शर्मा, कार्यकारी निदेशक, सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड, दिल्ली ने कहा “रेलवे द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। घटनास्थल पर ऐंबुलेंस पहुंच चुकी हैं। सहायता नंबर भी जारी किए गए हैं। रेलवे की टीम घायलों को बचाने का और अस्पताल पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रही है। “
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा “लोगों की मदद के लिए ओडिशा सरकार, दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रही है। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को तुरंत 033- 22143526/22535185 नंबर के साथ सक्रिय कर दिया गया है। ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतर जाने से प्रभावित खंड में कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here