गुमला : डॉक्टर ने इलाज के बहाने नशे का इंजेक्शन देकर किया नाबालिक से दुष्कर्म , गिरफ्तार

0

गुमला :जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि 28 मई को एक नाबालिक लड़की द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई की लड़की बड़काडीह गांव में इलाज कराने के लिए झोलाछाप डॉक्टर मंगल देव लकड़ा उर्फ मंगल देव उरांव, जो की बुखार ,सर्दी ,खांसी जैसे छोटे रोगों प्राथमिक उपचार करता है, के पास गई थी. डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसे नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया फिर लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. आरोपी डॉक्टर को घाघरा पुलिस ने उसके घर सासो सरजामा से गिरफ्तार कर लिया है.जिसके बाद जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ घाघरा थाना पहुंची तो कांड संख्या 45 /23 में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। डॉक्टर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here