पूर्व IPS ऑफिसर ने कहा ”ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे” तो पहलवान बजरंग पुनिया ने जवाब दिया ”बता कहाँ आना है गोली खाने”

0

नए संसद भवन के बाहर धरना देने जा रहे पहलवानों और पुलिस के बीच रविवार के दिन हई झड़प के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका और पुलिस ने विनेश-साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवानों और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और जंतर मंतर को खाली करा दिया।जिसके बाद पहलवान बजरंग पुनिया और केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एनसी अस्थाना के बीच ट्वीटर पर तीखी नोक-झोंक हो गई।इसी बीच अस्थाना ने चेतावनी दे डाली कि जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रदर्शनकारी पहलवानों पर गोलियां भी चलायेगी। जिसपर जवाब देते हुए पुनिया ने कहा है कि वह अपने सीने में गोली खाने के लिए तैयार हैं।केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) Dr. N. C. Asthana, आईपीएस ने ट्वीट किया ”ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे। मगर, तुम्हारे कहने से नहीं। अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है। दफ़ा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है। उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी। मगर वह जानने के लिये पढ़ा लिखा होना आवश्यक है। फिर मिलेंगे पोस्टमाॅर्टम टेबल पर!”पहलवान बजरंग पुनिया ने जवाब देते हुए ट्वीट किया ”ये IPS ऑफिसर हमें गोली मारने की बात कर रहा है। भाई सामने खड़े हैं, बता कहाँ आना है गोली खाने… क़सम है पीठ नहीं दिखाएँगे, सीने पे खाएँगे तेरी गोली। यो ही रह गया है अब हमारे साथ करना तो यो भी सही।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here