पिछले 5 दिनों से पेंशन के लिए प्रज्ञा केंद्र के चक्कर लगा रही वृद्ध महिला की सूचना मिलने पर संवेदनशील सीएम ने लिया तुरंत ऐक्शन

0

झारखंड के लातेहार जिले के ग्वालखाड़ गांव तक पहुंचने के लिए सड़क भी नहीं है, ऐसे में वृद्ध लालो कारवाईन को वृद्धा पेंशन के लिए भार में उठाकर के प्रज्ञा केंद्र ले जाया गया.वह पिछले 5 दिनों से प्रज्ञा केंद्र चक्कर लगा रही है. बायोमैट्रिक काम नहीं करने के कारण सुबह से पांच प्रज्ञा केंद्र की चक्कर लगा चुकी है.बता दें महुआडांड़ मुख्यालय ग्वालखाड़ गांव से 7 किलोमीटर ग्वालखाड़ गांव तक पहुंचने के लिए सड़क भी नहीं है. सीएम हेमंत सोरेन को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली उन्होंने हमेशा की तरह बिना देर किए हुए मडाड का हाथ आगे बढ़ा दिया उन्होंने लातेहार डीसी को आदेश जारी करते हुए कहा ”@LateharDistrict कृपया उक्त मामले की जांच कर लालो कारवाईन जी को पेंशन तथा उनके परिवार को अन्य जरूरी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें।साथ ही सुनिश्चित करें कि ग्वालखाड़ गांव में कोई मूलभूत योजनाओं के अधिकार से वंचित न रहे।”जिसके बाद डीसी ने कार्रवाई करसीएम को सूचित किया ”माननीय सर, लाभुक लालो कारवाईन जी को मई माह तक के वृद्धा पेंशन का भुगतान कल कर दिया गया है। भविष्य में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाएगा।साथ ही उनके परिवार को आवश्यकता अनुसार सरकारी योजनाओं से जोड़ने के अलावा ग्वालखाड़ गांव के सुयोग्य लोगों को योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here