रांची : नशा कारोबार के विरुद्ध झारखंड एटीएस ने कार्रवाई करते हुए नशा कारोबार से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड एटीएस की टीम द्वारा जीआरपी बरकाकाना की सहायता से बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एटीएस की टीम ने नशा कारोबार से जुड़े तीन तस्करों को करीब एक करोड़रुपये के लगभग 1140 ग्राम नशीला पदार्थ गिरफ्तार किया. इनकी पहचान बिहार के लालबाबू चौबे (71) , पश्चिम बंगाल के मीरा चौधरी (45) , पश्चिम बंगाल के पार्वती देवी (65) के रूप में हुई है। एटीएस को इनके पास से एम्फ़ैटेमिन पाउडर (कोकीन का विकल्प) 750 ग्राम, ब्राउन शुगर – 45 ग्राम लगभग, हेरोइन मिक्स क्रिस्टल लगभग 350 ग्राम जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार एम्फ़ैटेमिन पाउडर पहले तमिलनाडु की पुलिस ने बरामद किया था, इसके बाद झारखंड एटीएस ने इसे बरामद कर लिया है. इन के पास से चार मोबाइल फोन, दस हजार रुपया और यात्रा टिकट जब्त कर लिया गया है।



