Delhi: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को चक्कर आने के कारण तिहाड़ जेल में गिर जाने के बाद गुरुवार को यहां दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।मई में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद से जैन जेल में बंद हैं।”सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से वह गिर पड़े। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी.सोमवार को जैन की तबीयत खराब होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।उनकी तबीयत अब ज्यादा बिगड़ने लगी है जिस कारण वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए. उन्हें अब ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. उन्हें एलनजेपी अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है.तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब की यह घटना है.जैन ने पीठ, टांग और कंधों पर दर्द की शिकायत की थी. तिहाड प्रशासन के मुताबिक उनकी सर्जरी होनी है, उनके सभी टेस्ट कराए जाएंगे. स्पाइन में उन्हें परेशानी हो रही है. इससे पहले भी सोमवार को उन्हें अस्पताल में स्पाइन टेस्ट के लिए लाया गया था.



