अगले हफ्ते 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगी JAC

0

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल अगले हफ्ते बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगी क्योंकि बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पहले 12वीं साइंस फिर 10वीं का रिजल्ट निकाला जाएगा।इसके दो दिन बाद 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।वहीं, इंटर उत्तीर्ण छात्र स्नातक में प्रवेश की तैयारी शुरू कर देंगे। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jecresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं.रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को सिर्फ अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक राज्य के कुल 1256 विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here