कोलकाता: अभिनेता सलमान खान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने उनके आवास पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर खान ने शनिवार की शाम को मुलाकात की । ममता बनर्जी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इस दौरान सलमान खान और ममता बनर्जी ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।
वहीँ दूसरी तरफ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से JD(S) के बी. नागराजू को 1,22,392 मतों से हराया। जिसपर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा अहंकार, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के ख़िलाफ लोगों ने वोट टू नो बीजेपी आह्वान किया। मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं और कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं। अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव हैं यहां भी भाजपा को शिकस्त मिलेगी। यह 2024 की शुरूआत है, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश में भाजपा है लेकिन अखिलेश अच्छा करेंगे मैं उनके साथ हूं। अगर आप साउथ से शुरूआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश उसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड फिर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन राज्यों में पहले इनकी सरकार बनने का पीक टाइम रहा लेकिन अब वे(भाजपा) 100 सीटें बी नहीं पार कर पाएंगे। इसका कारण है कि हर कोई एजेंसी का सामना कर रहा है। जो मुजरिम है उन्हें आप उनके ख़िलाफ एक्शन लें।



