रांची : आज बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया. मौके पर उनके साथ जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की व संबंधित कर्मी मौजूद रहीं।मालूम हो कि , निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित किया जाता है.



