झारखंड चेंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में आयोजित इंडिया इंटरने- शनल मेगा ट्रेड फेयर का आज समापन है.मुख्यमंत्री Hemant Soren 14th इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।मौके पर सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सिटी डीएसपी एवं अन्य भी समारोह स्थल पर मौजूद रहे.मुख्यमंत्री ने कहा”झारखण्ड में उद्योग के विस्तार की सभी क्षमताएं मौजूद है। ट्रेड फेयर में देश और विदेश के उद्यमियों को भागीदारी निभाने का मौका मिला। राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने का यह बेहतर प्रयास है। सरकार निवेश को लेकर झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ है.”



