बुधवार को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (ATSU) की ओर से मार्च बुलाया गया था। मार्च बुलाने का उद्देश्य मैतेई समुदाय को एसटी कैटेगरी में शामिल करने की मांग का विरोध करना था। मणिपुर के सातों पहाड़ी जिलों में रैलियां निकाली गई. एक लाख लोगों ने निम्नलिखित के खिलाफ आदिवासी शांति रैली में भाग लिया:(1)आदिवासियों के अधिकारों और भूमि का हनन;(2) मैतेई एसटी की मांग;(3) मणिपुर सरकार द्वारा जनजातीय गांवों की अवैध बेदखली और विध्वंस.मार्च के दौरान चुराचांदपुर में हिंसा भड़क गई, जिसके बाद पुलिस ने काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बुधवार को कई घरों को कथित तौर पर जला दिया गया, और स्थानीय निवासियों को दंगे में चोटें आईं।मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में एक बार फिर दंगे हुए इस बात को ध्यान में रखकर प्रशासन ने अगले पांच दिन के लिए पूरे राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है. राजधानी इम्फाल में धारा 144 लगा दी गई है. चुराचंदपुर और बिष्णुपुर जिलों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है.बताया जा रहा है कि हिंसा प्रभावित इलाकों से करीब 4000 लोगों को सेना और असम राइफल्स के जवानों ने बचाया है। उधर, हिंसा के बाद राज्य के कई जिलों में स्थिति काफी खराब है। पूर्व राज्यसभा सांसद और बॉक्सर मैरी कॉम ने केंद्र सरकार से अपील की है।
मणिपुर हिंसा पर बॉक्सर और पूर्व राज्यसभा सांसद मैरी कॉम ने कहा”अभी स्थिति बहुत बुरी है और मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं। मैं राज्य और केंद्र सरकार से स्थिति के लिए कदम उठाने और राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील करती हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस हिंसा में कुछ लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया”
वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा ”24 घंटे के बाद से कुछ जगहों पर झड़प और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। ये घटनाएं हमारे समाज के दो वर्गों के बीच प्रचलित गलतफहमी का परिणाम हैं। राज्य सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठा रही है”



