मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट विद्यालय में तब्दील रांची के धुर्वा स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही रांची स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय से मुख्यमंत्री ने राज्य भर में जिला स्तरीय 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। सभी विद्यालय को CBSE से मान्यता प्राप्त है, जहां अंग्रेजी माध्यम में बच्चे पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के उद्घाटन समारोह में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं और जोहार। आज शिक्षा की दिशा में सरकार ने महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। सरकार का यह कदम पंचायत तक जानी है। इसमें सबसे अहम भूमिका शिक्षा विभाग और शिक्षकों का होगा।बच्चे ड्रॉपआउट ना हो इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का संचालन हो रहा है। एकलव्य प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन शिक्षा योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सरकार लाई है। ताकि बच्चों की शिक्षा में पैसा बाधा ना बने.मैं समय-समय पर इन स्कूलों में राह चलते आ सकता हूं और निरीक्षण कर सकता हूं। इसलिए इन बातों को गंभीरता से लेते हुए बच्चों का बेहतर भविष्य बनाएं। आप बच्चे भी अपने शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ाने के लिए आगे आएं.










