अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के भारतीय डिवीजन के सीईओ के खिलाफ कथित रूप से बंगाली समुदाय की ‘भावनाओं को आहत’ करने का मामला दर्ज किया गया है।अभिनेता ने एक स्प्राइट कमर्शियल में अभिनय किया है जिसे मूल रूप से हिंदी में शूट किया गया था।हालांकि विज्ञापन के हिंदी संस्करण पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है, लेकिन कोलकाता के एक वकील ने बंगाली संस्करण की एक पंक्ति पर आपत्ति जताई है।बंगाली समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।विज्ञापन बिल्कुल नए अभियान का हिस्सा है।इस ऐड में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसके नए फीचर का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह कुछ लाइनों पर खुलकर हंसते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत कलकत्ता उच्च न्यायालय के वकील दिब्यान बनर्जी द्वारा दायर की गई है।दिब्यान ने कोर्ट से कहा, ‘कोका-कोला ने अपने सॉफ्ट ड्रिंक स्प्राइट का मुख्य विज्ञापन हिंदी में दिया था और हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमें केवल विभिन्न टीवी चैनलों और वेबसाइटों पर चल रहे विज्ञापन की बंगाली डबिंग से समस्या है।अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक मज़ाक पर हंसते हैं जिसमें कहा जाता है, ‘शोजा अंगुले घी ना उठाले, बंगाली खली पेटे घूमिए पोरे’, जिसका हिंदी में अर्थ है ‘अगर सीधी उंगली से घी नहीं निकलता है, तो बंगाली भूखे सो जाते हैं।’ हमें लगता है कि इससे बंगाली समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं। हम चाहते हैं कि भविष्य में इस तरह की ओछी हरकतों और ऐक्ट को बढ़ावा न दिया जाए.



