ग्रामीण विकास मंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने आज कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो पर पार्टी पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद फैसला लेगी.आलम ने कहा कि किसी भी वीडियो को लेकर बवाल खड़ा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पार्टी स्तर पर कोई फैसला लिया जा सकता है।मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के आज के दौर में किसी की तस्वीर और आवाज से छेड़छाड़ की जा सकती है. उन्होंने कहा कि स्वयं मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिखित शिकायत देकर इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और जांच के बाद सच सामने आता है.सरकार की छवि खराब करने की बात पर आलम ने कहा कि आज ऐसे सैकड़ों लोग हैं और उनकी अपनी सोच और विचार है, लेकिन वीडियो वायरल करने वालों का कोई फायदा नहीं होगा. मंत्री ने कहा कि गलत को गलत और सही को सही तब बोलेंगे जब इसकी जांच पूरी हो जाएगी और हम आगे का फैसला ले सकेंगे.पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्टैंड का समर्थन करते हुए कहा कि जब कोई कदम राजनीति से प्रेरित हो तो कैसे कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज इसी तरह का एक मामला रांची में भी सामने आया।



