Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही झारखंड की पटरियों पर दौड़ने वाली है। झारखंड से बिहार के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही प्रारंभ होने वाली है। रांची से पटना के बीच चलने वाली झारखंड और बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन में कुछ ही दिन बच गए हैं। वहीं पीएम मोदी इस ट्रेन की उद्घाटन के लिए राजधानी आकर वर्चुअल मोड पर इसका उद्घाटन करेंगे, इस बात पर अभी भी संशय बरकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के चालन की जिम्मेदारी दक्षिण पूर्वी रेल को दी गयी है. साथ ही इसे चलाने के लिए लोको पायलट और चालक दल की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन लगभग 150 किलोमीटर की रफ्तार के आसपास चल सकती है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। झारखंड की जनता इस इस बात को जानने में काफी दिलचस्पी दिखा रही है कि आखिर इस वंदे भारत ट्रेन में सवारी के लिए कितने पैसे चुकाने पड़ेंगे। आमतौर पर रांची से पटना की एसी की सवारी 600 के आसपास की होती है. लेकिन चूंकि इस ट्रेन में कई तरह की मॉडर्न सुविधा दी जा रही है ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि 1000 से 1500 के आसपास शुल्क आपको चुकाने पड़ सकते है।झारखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत अप्रैल के अंतिम सप्ताह में या मई के शुरुआती दिनों में होने की संभावना है.रांची से पटना जाने के लिए केवल 6 घंटे का सफर करना पड़ेगा साथ ही आरामदायक सीट, पूरी तरह से वातानुकूलित डिब्बे, साफ सुथरे बाथरूम साथ ही कई अन्य चीजों की सुविधाएं होंगी .



