दिल्ली: साकेत कोर्ट परिसर में महिला को मारी तीन गोली मारने का आरोपी वकील गिरफ्तार

0

दिल्ली: साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। एक वकील ने एक महिला पर चार राउंड फायरिंग की। महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। महिला को गंभीर हालत में AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने साकेत कोर्ट परिसर में महिला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी। इसी घटना के एक वीडियो में कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है। अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर गोलियां चलना शुरू कर देता है।आरोपी की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है जिसे बार काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि आरोपी वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपए दिए थे। बाद में महिला पैसा नहीं लौटा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here