भागलपुर बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की मौत हो गई जिसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक अहम फैसला लिया है .,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जहरीली शराब से मौत पर उनके परिजनों को चार लाख रुपया मुआवजा देने की घोषणा की है। जिस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री के इस कदम को सही ठहराया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जहरीली शराब पीने से मरने वाले परिजनों को चार लाख रुपए मुआवजे की घोषणा के बाद मंगलवार को भाजपा के नेता सुशील मोदी ने दूषित शराब पीने से हुए दिव्यांगों को भी 2 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग कर दी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कानून में इसका प्रावधान तक है।



